Sunday, August 16, 2026
- Advertisement -

ड्रा पर छूटा यूपी-बिहार रणजी मैच

  • बेनतीजा मैच में बिहार के दो बल्लेबाजों ने बनाए अर्धशतक
  • बिहार की टीम ने 110 ओवर खेल कर बनाए 260 रन
  • जवाब में यूपी की टीम में चार ओवर में बने 44 रन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी और बिहार के बीच भामाशाह क्रिकेट मैदान में खेले गए चारदिवसीय रणजी मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका खराब मौसम के चलते 360 के बजाय महज 114 ओवर का खेल हो पाया। जिसमें बिहार टीम ने 110 ओवर खेलकर 260 रन बनाए। इसके जवाब में यूपी की टीम ने चार ओवर में तीन विकेट होकर 44 रन बनाए इसी के साथ मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

04 25

मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार को एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका। शनिवार रविवार और सोमवार को लंच के बाद ही खेल हो सका। इन तीन दिनों में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बिहार ने 110 ओवर खेलते हुए अपने सभी 10 विकेट खोकर 260 रन बनाए। टीम बिहार की ओर से सरमन और राघवेंद्र प्रताप ने अर्धशतक बनाए। इसके अलावा एस गनी ने 41 रन की पारी खेली। श्रीकुमार नायर मैच रेफरी, अनिल चौधरी और अक्षय मराठे अम्पायर ने दोपहर बाद मैदान का निरीक्षण करने के बाद चौथे दिन का खेल शुरू कराया।

बिहार ने सात विकेट पर 187 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। राघवेंद्र प्रताप ने शानदार पारी खेलते हुए 75 रन बनाए और वह नाबाद रहे। सचिन कुमार सिंह ने पांच, वीर प्रताप सिंह ने 12, कप्तान आशुतोष अमन ने चार रन जोड़े। जबकि विपुल कृष्ण बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। टी टाइम के बाद टीम यूपी बल्लेबाजी के लिए उतरी। जिसमें कप्तान नितीश राणा ने 11 गेंद में 22 रन बनाकर आतिशी पारी खेलने का प्रयास किया, लेकिन वे आउट हो गए।

03 23

स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी बहुत तेज पारी खेलने की कोशिश की, लेकिन वे आठ गेंद खेलकर 10 रन के स्कोर पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। आईपीएल में 8.4 करोड़ में बिककर सुर्खियां बनने वाले मेरठ के बल्लेबाज समीर रिजवी से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन उन्होंने सभी को निराश करते हुए तीन गेंद खेलकर महज दो रन बनाए और खराब गेंद खेलकर कैच दे बैठे।

बिहार की ओर से दो विकेट वीर प्रताप सिंह ने लिए और एक महत्वपूर्ण रिंकू सिंह का विकेट विपुल कृष्ण ने लिया। समीर रिजवी के आउट होते ही दोनों कप्तानों की सहमति के बाद मैच को ड्रा घोषित करने का निर्णय लिया गया। मैच ड्रा होने के आधार पर टीम यूपी और टीम बिहार को एक-एक अंक मिला है।

सरमन बने मैन आॅफ द मैच

बिहार के बल्लेबाज ने सरमन निग्रोध मैं अपनी उम्दा पारी से सभी का दिल जीत लिया उन्होंने 181 गेंद खेल कर 87 रन की पारी खेली। जिसके आधार पर उन्हें मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, विकसित भारत के लिए क्या है नया रोडमैप?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें...
spot_imgspot_img