Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

जनता की राय से तैयार होगा यूपी कांग्रेस का चुनावी घोषणा-पत्र

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाएगा, इसके लिए जन-जन से राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारी समय से पहले ही पूरी कर लेेगी और उसी के बूते ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

सलमान खुर्शीद शनिवार सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, व्यापारी, छात्रों, अधिवक्ताओं, आशा बहुओं, कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद वह मीडिया से मुखाबित हुए और विस चुनावों के लिए कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा की।

कहा कि चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए वह यूपी के कई जिलों में जा चुके हैं। अभी कई जिले बाकी हैं, जहां वे जाएंगे और लोगों की राय लेंगे। जनता के सुझावों के आधार पर ही घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खांडे, प्रभारी सचिव राघवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, अभय अवस्थी, प्रभारी महासचिव मकसूद खान, किशोर वार्ष्णेय, वसीम अंसारी, संजय तिवारी, पार्षद मुकुंद तिवारी, अल्पना निषाद आदि मौजूद रहे।

सागर पेशा से जुड़े लोगों की समस्याएं खत्म होंगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद सेना की भूमि पर अस्थायी तौर पर रह रहे सागर पेशा के लोगों से भी मिले। उन्होंने कहा कि यदि अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली और वह सत्ता में आई तो उनकी समस्याओं का हल निकाल लिया जाएगा।

चुनावी घोषणा-पत्र में होगा बांध एक मुद्दा 

कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में बख्शीबांध को और विस्तार देने का मुद्दा भी शामिल होगा। सलमान खुर्शीद ने पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के कहने पर बांध बख्शी बांध पर गए और वहां पर छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

पूर्व विधायक ने बताया कि पूर्व में यहां बांध को और विस्तार रूप दिए जाने पर शासन की ओर से सहमति बन गई थी लेकिन बीजेपी ने उसे टाल दिया है। इसके चलते बांध और विस्तारित रूप नहीं ले सका। यह स्थानीय मुद्दा है और लाखों लोगों की परेशानी है। सलमान खुर्शीद ने इस मुद्दें को घोषणा पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया। बाद में पार्षद मुकुंद तिवारी ने भी इस मामले में अपना ज्ञापन सौंपा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img