Saturday, December 6, 2025
- Advertisement -

सरकारी भूमि व खत्ते को कब्जा मुक्त कराने को तहसील पर हंगामा

  • हरचंदपुर गांव की महिलाओ एसडीएम से लगाई गुहार

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: खेकड़ा क्षेत्र के हरचंदपुर गांव की दर्जनों महिलाओं ने गांव की सरकारी भूमि व खत्तो पर अवैध कब्जे को लेकर तहसील पर हंगामा किया। हंगामा कर उंन्होने सरकारी भूमि व खत्तो को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। मांग के पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

क्षेत्र के हरचंदपुर की दर्जनों महिलाएं शनिवार को तहसील में पहुंची। तहसील पहुंचकर उन्होने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर उंन्होने एस डी एम से गुहार लगाई की उनके गांव में सरकारी भूमि व खत्ते थे। जिन पर गाँव के ही कुछ दबंगो ने कब्जा जमा लिया है। गांव के गरीब लोग खत्तो पर गोबर आदि डालते थे। लेकिन दबंगो ने सबको डराते हुए खत्तो पर मकान बना लिए और सरकारी जमीन को खेतों में मिला लिया। जो बाकी खत्ते ओर सरकारी भूमि बची हैं वह उस पर भी कब्जा जमाने के प्रयास में लगे है। गरीब ग्रामीण जब इसका विरोध करते है तो उनके साथ गाली गलौच व मारपीट करते है। उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते है। उन्होने एस डी एम से सरकारी भूमि व खत्तो को कब्जा मुक्त कराने की मांग की मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस अवसर पर राजकली, सितारा, बाला, बसंती, मंजू, जवंता, रेखा, शिमला, बिमलेश, इन्द्रकली, बिर्मो, पूनम, कुसुम, गुलाबी, कमलेश, सुनीता, कविता, मौसम, अनिता मधु, मितलेश, गीता, हरबीरी, ललिता, सुमन, मुनेश, महको, ओमकली, ईश्वरी आदि महिलाएं मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shamli News: गेटवेल हॉस्पिटल: डा. कविता गर्ग पर 10.60 लाख का जुर्माना

जनवाणी संवाददाता | शामली: जिला उपभोक्त विवाद प्रतितोष आयोग ने...
spot_imgspot_img