- पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक से भरी गाड़ी समेत आरोपियों को पकड़ा, जांच के लिए भेजे सैंपल
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: गुरुवार को कुछ लोगों ने गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों को एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बांट दी। कांवड़ियों ने ये देखा तो हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कांवड़ियों को किसी तरह समझाकर शांत किया। साथ ही कोल्ड ड्रिंक से भरी गाड़ी व बांटने वालों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। रात तक मामले में सिफारिशों को दौर चलता रहा।
कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर बड़ी संख्या में सेवादार कांवडियों की सेवा कर रहे हैं। जहां एक और सेवा शिविर पटरी पर लगे हुए हैं। वही श्रद्धालु स्टाल लगाकर कांवडियों को फल और अन्य सामान बांट रहे हैं। गुरुवार को गंग नहर पटरी पर तीन लोग कोल्ड ड्रिंक से भरी टाटा मैजिक लेकर पहुंचे। उन्होंने कावड़िया को कोल्ड ड्रिंक बांटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक कावड़िया ने कोल्ड ड्रिंक की डेट देखी तो वह एक्सपायर थी।

अन्य कोल्ड ड्रिंक चेक की तो काफी कोल्ड ड्रिंक्स पर एक्सपायरी डेट लिखी हुई थी। जिसके विरोध में कांवड़ियों ने मौके पर हंगामा कर दिया। पटरी पर काफी संख्या में कावड़िया जमा हो गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार नटवर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को बुलाया। अधिकारियों ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत किया। पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक्स बांटने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया और गाड़ी कब्जे में लेकर उन्हें थाने ले आए।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम थाने पहुंची। कोल्ड ड्रिंक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। रात तक मामले में सिफारिश करने वालों का जमावड़ा लगा रहा इस संबंध में रमाकांत पचौरी का। कहना है कि कोल्ड ड्रिंक बांटने वालों को हिरासत में लिया गया है। गाड़ी भी कब्जे में ले लिया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कांवड़ पर थूकने का आरोप, धरने पर बैठे मछेंद्रपुरी महाराज
कंकरखेड़ा: एनएच-58 पर खिर्वा फ्लाईओवर से मछेंद्रपुरी महाराज गुजर रहे थे। आरोप हैं कि एक युवक ने महाराज की कांवड़ पर थूक दिया। कांवड़ पर युवक द्वारा थूकने की घटना के बाद आक्रोश में महाराज वही धरने पर बैठ गए। अन्य कांवड़ियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। महाराज का कहना है कि युवक मुस्लिम है।

क्षेत्रीय पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और महाराज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महाराज जी नहीं माने। महाराज के धरने पर बैठने की सूचना पर एसपी सिटी पीयूष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी के मनाने के बाद महाराज अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए।

