Friday, December 12, 2025
- Advertisement -

UPSC सिविल सेवा परीक्षा Mains का परिणाम घोषित, 2,736 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के मेंस परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने मंगलवार को परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि कुल 2,736 उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए चयनित किया गया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।

इस वर्ष UPSC सिविल सेवा मेंस परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से केवल वे उम्मीदवार चुने गए हैं जिन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त किए हैं।

आयोग ने बताया कि तीन उम्मीदवारों के परिणाम फिलहाल रोके गए हैं, क्योंकि उनके मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर और नाम के आधार पर यह देख सकते हैं कि वे इंटरव्यू के लिए पात्र हैं या नहीं।

अब सफल अभ्यर्थियों को UPSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और प्रशासनिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि और समय-सारिणी आयोग जल्द जारी करेगा।

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने मूल दस्तावेज, प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण साथ लाने होंगे। सभी चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ईमेल और UPSC वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट्स पर नजर रखें।

गौरतलब है कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। अंतिम परिणाम पर्सनालिटी टेस्ट के बाद घोषित किया जाएगा, जिसमें मेंस और इंटरव्यू दोनों के अंकों के आधार पर ऑल इंडिया रैंकिंग तय की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img