Friday, December 12, 2025
- Advertisement -

दिल्ली में बम विस्फोट, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

26 2

दिल्ली देश की जान है, दिल्ली की हलचल पूरे देश को सुनाई देती है, यही कारण है कि पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया। दिल्ली की शाम खामोश नहीं थी, हवा में सिक्योरिटी सायरनों की आवाज गूंज रही थी, और लोगों की आंखों में दहशत साफ झलक रही थी। सोमवार को ठीक 6 बजकर 52 मिनट पर, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर खड़ी आई-20 कार में ऐसा जोरदार धमाका हुआ कि पूरा इलाका कांप उठा। तेज धमाके से हवा में धुआं उठता दिखा, लोग चीखते हुए भागे, और देखते-देखते सड़क खून और अफरातफरी के मंजर में बदल गई।

इस दर्दनाक वारदात में 2 महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। कई लोग इतनी बुरी तरह झुलस गए कि पहचान मुश्किल हो गई। किसी का शरीर दूर फेंक गया, तो किसी के अंग सड़क पर बिखरे पड़े थे। मरने वालों की उम्र 21 से 58 साल के बीच बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि विस्फोट कार के रियर हिस्से में हुआ। धमाका इतना भयानक था कि आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी। आसपास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा, और 1 आटो आग की लपटों में जलकर राख हो गए। चांदनी चौक से लेकर लाल किले तक दुकानदार दहशत में दुकानें बंद कर भागते नजर आए। पुलिस के अनुसार जिस कार में धमाका हुआ, वो गुरुग्राम के सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सलमान का कहना है कि उसने कार पुलवामा के तारिक को बेची थी। अब तारिक फरार है, और पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। धमाके को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच कर रही हैं, परंतु मौके पर आरडीएक्स के निशान नहीं मिले।

फिर भी देशभर के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। धमाके के कुछ ही मिनटों बाद घायलों और शवों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। अस्पताल घटना स्थल से सिर्फ ढाई किलोमीटर दूर था, इसलिए सबसे पहले वहीं मरीज पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में अचानक लाशों और घायलों की बाढ़ आ गई। कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मास कैजुअल्टी घोषित कर डॉक्टरों, नर्सों और बर्न स्पेशलिस्ट को ड्यूटी पर बुलाया।

एक डॉक्टर ने बताया कि कई मरीजों की हालत बेहद नाजुक है। एक का पैर कट चुका है, किसी की आंख और दिमाग पर गंभीर चोट है, कई पूरी तरह झुलस गए। यहां तक कि धमाके की आवाज से ही एक व्यक्ति को हार्ट अटैक हो गया। अस्पताल के बाहर परिजनों की चीखें और बेबसी का दर्द दिल दहला रहा था। दमकल विभाग ने लगभग 37 मिनट तक आग से लड़ाई लड़ी। आखिर 7:29 बजे तक आग बुझा दी गई, पर तब तक कई गाड़ियाँ खाक हो चुकी थीं। मौके पर बची रह गई सिर्फ जलती रबर की बदबू, धुआं, और टूटे शीशों की आवाज।

रात करीब साढ़े नौ बजे गृहमंत्री अमित शाह खुद एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले, डॉक्टरों से बात की। इसके बाद वे घटनास्थल पर गए और जाँच एजेंसियों को हर एंगल से जांच का आदेश दिया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी घटना पर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दिल्ली धमाके के तुरंत बाद राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान ने एयरफोर्स की पेट्रोलिंग तेज कर दी। पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारी इमरजेंसी मीटिंग में जुटे, और रातभर पीएम शहबाज शरीफ, ठरअ व ऊॠ करक मीटिंग करते रहे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नतीजा साफ है दिल्ली फिर घायल है, देश सवालों से भरा है, और जनता दहशत की।ाया में। गृह मंत्रालय को इसकी सूचना तक नहीं मिली और इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया ? गाड़ी में कौन था? किसने प्लान किया? मकसद क्या था? जांच अभी जारी है।

जिस इलाके में विस्फोट हुआ है वो इलाका दिल्ली का सबसे प्रमुख इलाका है, वहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर संसद भवन, जामा मस्जिद, कॅनॉट प्लेस आदि हैं, और यह ब्लास्ट छोटी घटना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर नाकाम हुर्इं हैं। ऐसा क्यों होता है कि जब वारदात हो जाती है, तब भी क्यों सभी सूचनाएं एक साथ आती हैं। वारदात होने से पहले सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को कुछ मालूम नहीं होता। पूरा देश रातभर जागता, सहमा रहा, अब तक इस ब्लास्ट के ये सब जवाब मिलना बाकी हैं। सुरक्षा एजेंसियों को और ज्यादा मुस्तैद रहने की जरूरत है। कई मामलों में हमारा खुफिया तंत्र फेल हो जाता है। पहलगाम में यही हुआ, पुलवामा में भी यही हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों को जल्दी जांच पूरी करके गुनहगारों को कठघरे में लाना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img