Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

‘कांतारा 2’ में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला?

CineVadi 1


पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ ने दुनिया भर के दर्शकों का खूब प्यार बटोरा। कन्नड़ भाषा की यह फिल्म महज 20 करोड़ में बनी थी और इसने 400 करोड़ से ज्यादा की रिकार्ड तोड़ कमाई करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद अब इसके प्रीक्वल के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा काफी अधिक बढ़ चुकी है। फिल्म के एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट््टी ने फिल्म की सफलता के बाद पैन इंडिया पहचान हासिल की। वो इन दिनों ‘कांतारा 2’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

खबर है कि इस बार इसमें रजनीकांत और उर्वशी रौतेला को भी शामिल किया जा सकता है। उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत हैं लेकिन उनकी खूबसूरती के मुताबिक अब तक उन्हें फिल्मों में कामयाबी नहीं मिल सकी। इसे लेकर कहीं न कहीं उनके मन में मलाल भी है। उम्मीद की जा सकती है कि उर्वशी को अब तक जिस कामयाबी की तलाश रही है, वह उन्हें ‘कांतारा 2’ के साथ मिल जाएगी। ‘कांतारा 2’ में उर्वशी के होने की आॅफीशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है लेकिन यह भी सच है कि यदि वह फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो उनकी किस्मत पलटते देर नहीं लगेगी।

फिल्म में उर्वशी के होने की खबर मात्र से उनके प्रशंसक काफी अधिक उत्साहित हैं। उर्वशी के लिए पिछला साल काफी खास रहा। उन्होंने 75 वें एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिबल में डेब्यू किया था। खुद उर्वशी भी इसे अपने लिए एक बड़ी सफलता मानती हैं। उनका कहना है कि वो न केवल इस समारोह में इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों से मिली बल्कि तीन रेड कॉर्पेट पर भी चलीं। इसके अलावा उन्हें एम फार कांस गाला का हिस्सा बनने का भी अवसर मिला जो कि उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

उर्वशी रौतेला का कहना है कि उन्हें ख्वाब देखने से ज्यादा हकीकत का सामना करने में दिलचस्पी है। वह जब पढ़ रही थी, तब उन्होंने बस एक ही ख्वाब देखा था और वह था ‘मिस इंडिया’ खिताब जीतना। उसके बाद उन्हें जो कुछ मिला या मिल रहा है, वो उसे बोनस की तरह मानती हैं। पिछले साल उर्वशी रौतेला की सिर्फ एक फिल्म ‘द लीजेंड’ आई थीं।

मूलत: तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को हिंदी सहित तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया। इसमें उन्होंने आईआईटी की माइक्र ोबाइलॉजिस्ट स्टूडेंड की बेहद शानदार भूमिका निभाते हुए अपने बेहतरीन लुक्स और शानदार अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। उर्वशी चाहती हैं कि वह जब इस इंडस्ट्री को अलविदा कहें, लोग बस उन्हें एक अच्छी एक्ट्रेस के तौर पर याद करें।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img