Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

18वी राष्ट्रीय जंबूरी स्काउट गाइड में उत्तर प्रदेश को स्काउट विंग में प्रथम स्थान

  • मुजफ्फरनगर से 62 स्काउट/ गाइड, रोवर/रेंजर, स्काउट मास्टर /गाइड कैप्टन ने किया प्रतिभाग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी पाली राजस्थान में 4 जनवरी से 10 जनवरी की अवधि में आयोजित की गई, जिसमें पूरे भारतवर्ष एवं अन्य विदेशी कंटिजेंट के कुल 37000 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया। जंबूरी का उद्घाटन 4 जनवरी 2023 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा किया गया एवं समापन अनुराग ठाकुर केंद्रीय युवा खेल मंत्री भारत सरकार द्वारा किया गया।

इस जंबूरी में उत्तर प्रदेश के 1316 स्काउट, गाइड रोवर रेंजर ने प्रतिभाग किया, जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर के संरक्षक गजेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक की प्रेरणा से गेट प्रभारी अमित कुमार सैनी मंडल कॉन्टेजन लीडर गुंजन चौधरी, ज्योति रानी, आईटी कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार, ट्रेनिंग काउंसलर आनंद मालियांन, जिला सचिव सुखदेव मित्तल एवम जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया के नेतृत्व में गत 10 जनवरी को जंबूरी के लिए प्रस्थान हुए, जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर से 62 स्काउट/ गाइड, रोवर/रेंजर, स्काउट मास्टर /गाइड कैप्टन द्वारा प्रतिभाग किया गया। जंबूरी स्थल पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई, जिनमें एस्टेट गेट (स्काउट/गाइड ), पायनियरिंग प्रोजेक्ट (स्काउट ), रंगोली (गाइड), कैंप ऑफ (स्काउट गाइड ), लोक नृत्य फिजिकल डिस्प्ले, मार्च पास्ट एवं कलर पार्टी स्किल और रामा ग्लोबल डेवलपमेंट, प्रदर्शनी, बैंड इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इसमें सभी प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश को ए ग्रेड प्राप्त हुई और उत्तर प्रदेश स्काउट विंग में नेशनल कमिश्नर स्काउट शिल्ड प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जंबूरी प्रतियोगिता स्टेट गेट स्काउट जनपद मुजफ्फरनगर स्काउट एवं रोवर द्वारा तैयार किया गया जिस को संपूर्ण भारत वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 13 जनवरी को मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी कुशपुर, सभासद विपुल भटनागर रहे। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त कंचन प्रभा शुक्ला प्रधानाचार्य जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्काउट गाइड कमिश्नर विनोद कुमार और रजनी गोयल जिला अध्यक्ष स्काउट गाइड, शिव कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष, विजय कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा लीडर ट्रेनर, सुनील दयाल, मुकेश त्यागी जिला कोषाध्यक्ष, सुषमा सैनी रेंजर लीडर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा डीओसी स्काउट ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img