Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

गोचर महाविद्यालय को हराकर श्रीराम कॉलेज फाइनल में पहुंचा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज में चल रही पाच दिवसीय मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के बेहद रोमांचक मुकाबले में गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन, सहारनपुर को हराकर श्रीराम कॉलेज ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा एसडी (पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच होगा।

इस अवसर पर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की ओर से टीम चयनकर्ता डा0 एसएन सिंह, एसडी (पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे। श्रीराम कालेज, मुजफ्फरनगर में चल रही पांच दिवसीय अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट पुरूष वर्ग प्रतियोगिता के चौथे दिन के मैच के शुभारम्भ अवसर पर, श्रीराम कॉेलेज के निदेशक, डा अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के डीन आईक्यूएसी डा विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमोद कुमार तथा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

पॉच दिवसीय मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट के शुक्रवार को हुये मैचों के बारे मंे जानकारी देते हुये प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, श्रीराम कॉलेज ने बताया कि टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा डीएवी कॉलेज बुुढाना के बीच खेला गया। डीएवी कॉलेज, बुढाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाये। मैच में कादिर ने 49 रनो की शानदार पारी खेली। जवाब में एसडी कॉलेज की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुये 5 विकेट के नुकसान पर शानदार जीत दर्ज की । एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर की ओर से विवेक ने सर्वाधिक 58 रनों की शानदार पारी खेली। डीएवी कॉलेज, बुढाना के अभिषेक ने विपक्षी टीम के 03 विकेट झटके। दूसरा सेमीफाइल मुकाबला श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन, सहारनपुर के बीच खेला गया ।

आज खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन, सहारनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 17.2 ओवरो में मात्र 67 रन ही बनाये। जिसमे दीपक द्वारा सर्वाधिक 15 रन बनाये गये। जवाब में रनो का पीछा करने उतरी श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम ने बडी आसानी से बिना कोई विकेट खोये 5 वें ओवर में लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया तथा 10 विकेट से मैच में शानदार जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। श्रीराम कॉलेज की ओर से अर्पित ने नाबाद 58 रनो की पारी खेली जिसमें 5 चौके व 6 छक्के शामिल थे।
टूर्नामेंट के मैच में अम्पायर रवि कौशिक और अंकुश कुमार रहे तथा स्कोलर पलक शर्मा रही।

इस अवसर पर ड प्रेरणा मित्तल, प्राचार्य श्रीराम कॉलेज ने आज खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में विजेता टीमों को बधाई दी तथा उनसे कल खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक डा विनीत कुमार शर्मा ने सेमी फाइनल मुकाबले जीत फाइनल में खेलने वाली टीमों का उत्साहवर्द्धन किया तथा आशा व्यक्त की सभी खिलाडी कल होने वाले फाइनल मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर करेंगे।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन की आशा व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img