Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

वीर पुष्पेंद्र ने शाहदत देकर बचाई थी सैंकडों की जान

  • आरके इंटर कॉलेज में शहीद पूर्व छात्र को दी श्रद्धाजंलि
  • सीआईएसएफ अधिकारियों, शिक्षकों ने अर्पित की पुष्पांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत शहीद श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र पुष्पेंद्र कुमार को सीआईएसएफ यूनिट, नेशल फर्टिलाइजर लिमिटेड एनएफएल पानीपत के अधिकारियों एवं कॉलेज परिवार द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शहीद पुष्पेंद्र सिंह की पत्नी मुनेश देवी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर सभी सीआईएसएफ के अधिकारियों, शिक्षको एवं छात्रों ने सेल्यूट कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम मे सीआईएसएफ अधिकारी सचिन सिंह ने कहा कि शहीद पुष्पेन्द्र सिंह 1990 में नागो-थाना महाराष्ट्र में गैस प्लांट में हुए रिसाव को बन्द करने के दौरान हुए विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्होंने अपनी शाहदत देकर सैकडों लोगों की जान बचा ली थी।

प्रधानाचार्य लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि शहीद पुष्पेन्द्र ने वर्ष 1983 में कॉलेज से शिक्षा अपनी शिक्षा पूरी की थी। वे गांव नगली जमालपुर के रहने वाले थे। उनकी शहादत से पूरा कॉलेज परिवार गौरान्वित है। उन्होंने छात्रों से शहीद पुष्पेन्द्र से प्रेरणा लेकर अपने अन्दर देश भक्ति का जज्बा एवं देश प्रेम का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रवण तोमर, नबाब सिंह मलिक, शहीद के भाई रणवीर सिंह, पुत्र सुमित कुमार, गांव प्रधान विनोद कुमार, डा. रवि खन्ना रोबिन मलिक एवं छात्रों ने दो मिनट का मौन रख शहीद को पुन: श्रद्धाजंलि अर्पित की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img