Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का वीडियो हुआ लीक, एक्टर का लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की साल 2022 में दो फिल्में ‘शमशेरा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हुई थीं। फिल्म ‘शमशेरा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई तो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जमकर कमाई की थी। अब साल 2023 में रणबीर कपूर की दो फिल्में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘एनिमल’ रिलीज होने वाली हैं।

36 30

इसी बीच फिल्म ‘एनिमल’ के सेट से रणबीर कपूर का वीडियो लीक हो गया है। फिल्म के सेट से लीक वीडियो में रणबीर कपूर के लुक की काफी चर्चा हो रही हैं। आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के वीडियो में क्या खास है।

37 29

फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया

 रणबीर कपूर के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। ये वीडियो रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के सेट का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर सूट-बूट में गैंगस्टर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनके बड़े-बड़े बाल और बड़ी दाढ़ी ने लोगों का ध्यान खींचा है।

38 29

रणबीर कपूर के आस-पास गाड़िया नजर आ रही हैं और एक गाड़ी में कुछ बंदूकें दिखाई दे रही है। वहीं, रणबीर कपूर खड़ें हैं और वह स्मोक करते भी नजर आते हैं।

फिल्म ‘गदर 2’ से टकराएगी

34 32

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ से टकराएगी।

35 31

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘एनिमल’ के अलावा फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर पिछली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img