Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

पठान ने बना डाले पांच रिकॉर्ड

CineVadi 2


शाहरुख खान की ‘पठान’ ने बॉक्स आॅफिस पर रिकॉर्ड की बौछार कर दी है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ ने दो दिन के अंदर 219।6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्स आॅफिस पर 70।50 करोड़ रुपये की कमाई की है। पठान ने पहले दिन भारत में 57 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जिसमें 55 करोड़ रुपये हिंदी संस्करण का था और दो करोड़ बाकी वर्जन के। इस तरह फिल्म ने भारत में 127।50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी कहते हैं, ‘एक इंडस्ट्री के रूप में, हम आज बेहद खुश हैं। पठान की सफलता से उभरने वाली यह सबसे महत्वपूर्ण भावना है। यशराज फिल्म्स में हम सभी पठान के लिए मीडिया, दर्शकों और उद्योग से अविश्वसनीय रूप से समर्थन के लिए आभारी हैं। फिल्म के लिए यह प्यार है जिसके परिणामस्वरूप पठान ने सभी मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ दिए और नए बनाए।

हमें खुशी है कि फिल्म ने इतने प्रभावशाली तरीके से सभी का मनोरंजन किया है। हम इस पल को पठान की पूरी टीम के साथ साझा करते हैं, जिसमें हमारे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, हमारे देश के सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम और हरेक व्यक्ति शामिल हैं, जिन्होंने पठान को विशाल सफलता की कहानी बनाने में अथक परिश्रम किया है। विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म और शाहरुख की सिनेमाघरों में वापसी का जश्न मना रहे हैं।’

पांच धमाकेदार रिकॉर्ड

  • पहले दिन 55 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म।
  • दूसरे दिन 70 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म।
  • दूसरे दिन है 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि को सबसे तेजी से हासिल करने वाली हिंदी फिल्म।
  • लगातार दो दिनों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने वाली हिंदी फिल्म।
  • भारत में अब तक की सबसे व्यापक हिंदी रिलीज।

एक्ट्रेस बोलीं-मुझे नहीं पता था शाहरुख खान कौन हैं?

अमेरिकी मॉडल-एक्ट्रेस रचेल एन मुलिंस हाल ही में शाहरुख खान स्टारर पठान में दिखीं। एक्ट्रेस एक्शन थ्रिलर में एक रूसी जासूस के रोल में हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में साथ काम करने से पहले वह नहीं जानती थी शाहरुख खान कौन हैं ? अमेरिकी मॉडल-एक्ट्रेस रचेल एन मुलिंस शाहरुख खान स्टारर पठान में दिखीं।

हालांकि एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शाहरुख खान के बारे में उन्हें तब तक नहीं पता था, जब तक उन्होंने उनके साथ काम नहीं किया। मुलिंस हाल ही में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर में एक रूसी जासूस के रोल में हैं। उन्होंने बताया, ‘मुझे नहीं पता था कि वह कौन है, जब तक हमने साथ काम नहीं किया।

हालांकि साथ काम करने के दौरान पता चला कि हमारा जन्मदिन एक ही दिन आता है।’ शाहरुख खान एक बड़े एक्टर हैं और उन्हें पूरी दुनिया में लोग जानते हैं। रचेल एन मुलिंस ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म साइन की, उन्हें किसी के बारे में पता नहीं था। वह दीपिका पादुकोण को भी नहीं जानती थीं।

वह बताती हैं कि जब मैंने मुंबई में यश राज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान वार्डरोब ट्रंक पर दीपिका पादुकोण का नाम देखा, तो मुझे पता चला कि यह फिल्म बहुत बड़ी होने वाली है। दीपिका बेहद खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें कास्टिंग कॉल मिली तो वह मालदीव में थीं और कॉस्ट्यूम फिटिंग के लिए सीधे मुंबई चली आयीं।

पठान ऐसी पहली हिंदी फिल्म

शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स आॅफिस पर वो करिश्मा कर दिखाया है जो अभी तक कोई दूसरी हिंदी फिल्म नहीं कर सकी है। पठान ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की है जिसमें वो फिल्में शामिल हैं जिन्होंने पहले ही दिन बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

रमेश बाला ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘पहले दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली भारतीय फिल्में: बाहुबली 2, 2 पॉइंट 0, कबाली, साहो, आरआरआर, केजीएफ 2 और पठान।’ इस तरह इस लिस्ट में अधिकतर फिल्में साउथ की हैं। लेकिन बॉलीवुड की एकमात्र फिल्म है जिसके नाम यह उपलब्धि दर्ज हुई है।


janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img