Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

पंचायत सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का ब्लॉक पर प्रदर्शन

  • ग्राम सचिव पर लगाए पूर्व प्रधान से सांठगांठ के आरोप

जनवाणी संवाददाता |

थाना​भवन: मंगलवार को गांव भनेड़ा उदद्दा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान इंतजार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थानाभवन ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने ग्राम पंचायत सचिव पर पूर्व प्रधान से मिलीभगत कर विकास कार्यों में पलीता लगाने के आरोप लगाए। विकास खंड अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाए कि गांव में सफाईकर्मी को हटा दिया गया जिससे गांव में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है।

साथ ही, दीपावली त्योहार को देखते हुए ग्राम में पथ प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। सचिव की लापरवाही के चलते गांव में एंटी लार्वा का भी छिड़काव नहीं कराया गया है जिससे गांव में दर्जनों लोग डेंगू से पीड़ित हैं। साथ ही, कई ग्रामीण अस्पतालों में भर्ती हैं। ग्रामीणों ने सचिव के ट्रांफर की मांग की। ब्लॉक में विकास खंड अधिकारी के मौजूद न होने के कारण ग्रामीणों व ग्राम प्रधान ने उनके प्रतिनिधि कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें गांव में 300 लाइट लगवाने, सफाई कर्मी की तैनाती, ग्राम पंचायत सचिव के ट्रांसफर और गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने की मांग की गई। इस बारे में बीडीओ डा. पंकज कुमार का कहना है कि अभी वह जनपद स्तरीय एक मीटिंग में है। ग्रामीणों के द्वारा पत्र दिए जाने की जानकारी मिली है, उनकी मांगों के अनुसार जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गांव में मेडिकल कैंप लगाने की मांग

ग्राम भनेड़ा उदद्दा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान इंतजार के नेतृत्व मेंं थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. रवि पालीवाल को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव में लोग डेंगू, वायरल, टाइफाइड आदि से पीड़ित हैं। जिनका उपचार प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। ग्रामीणों ने गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के खून की जांच करवाने व गांव में एंटी लार्वा छिड़काव करवाने और गांव में वैक्सीनेशन कैंप लगाने की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

J&K: जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरी बस, 15 लोगों की हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में...
spot_imgspot_img