Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राशन की कालाबाजारी पर ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता

  • राशन को ब्लैक करने जा रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
  •  डीलर के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: ढिकाना के ग्रामीणों ने सरकारी राशन की हो रही कालाबाजारी पर नाराजगी दिखाते हुए एकजुटता के साथ गांव के ही एक डीलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कालाबाजारी के लिये राशन को ले जा रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा और डीलर के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।

ढिकाना के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का एक राशन डीलर कार्ड धारकों को राशन नहीं देता हैं और राशन की कालाबाजारी करता हैं।

गुरुवार को एक युवक बाइक पर राशन के बोरे लादकर ले जा रहा था। जिस पर ग्रामीणों को राशन की कालाबाजारी का शक हुआ तो उसको पकड़ लिया।जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया।

पूछताछ में युवक ने डीलर का नाम भी उगल दिया।ग्रामीणों ने थाने पहुँचकर डीलर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आपूर्ति विभाग के अधिकारी राशन की जांच पड़ताल में जुटे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img