जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: रविवार को राष्टीय स्वयंसेवक संघ ने वर्ष प्रतिपदा के उत्सव पर पथ संचलन का आयोजन नगर में रामलीला मैदान, आवास विकास और महादेवपुरम से हुआ। रामलीला मैदान में श्रीराम, केशव, विवेकानंद, लवकुश, दयानंद और शिवाजी बस्ती के स्वयंसेवक एकत्रित हुए। आवास विकास में भगीरथी, शुत्रधन, रविदास और भरत बस्ती के स्वयंसेवक एकत्रित हुए।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

जबकि महादेव पुरम में महादेव, प्रताप, माधव और पटेल बस्ती के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। तीन स्थानों से पथ संचलन सुबह 7़ 42 बजे प्रारंभ हुआ। रामलीला मैदान से स्वयंसेवक के कदमताल के अनोखे संगम के साथ शंभा बाजार, डाकघर, सिविल लाइन होते हुए शक्ति चौराहे पर पहुंचे।
आवास-विकास से स्वयंसेवक अनुशासन से नुमाइश मैदान, जजी चौराहा होते हुए शक्ति पर पहुंचे और महादेव पुरम से स्वयंसेवक नजीबाबाद रोड से शक्ति चौराहे पर पहुंचे। शक्ति चौराहे पर तीन स्थानों का पथ संचलन सामूहिक हो गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

