Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

वीर चक्र से अलंकृत योद्धाओं को किया सम्मानित

  • वर्ष 1965, 1971 के भारत-चीन युद्ध व भारत-पाकिस्तान युद्ध के बहादुर जवानों को 13-13 लाख रुपये के चेक भेंट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वर्ष 1965, 1971 के भारत-चीन युद्ध एवं भारत-पाकिस्तान युद्व के बहादुर भारतीय सेना के वीर चक्र से अलंकृत योद्धाओं को 13-13 लाख रुपये के चेक भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। सम्मान हासिल करने वालों में ब्रिगेडियर रणबीर सिंह, ब्रिगडियर जेके तोमर, कर्नल जितेन्द्र कुमार, सुरेन्द्रा कुमारी पत्नी मेजर रणबीर सिंह, मुनेश देवी पत्नी शहीद यशवीर सिंह को सम्मानित किया गया।

कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास मेरठ में आयोजित समारोह के दौरान सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल तथा एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने वीर चक्र से अलंकृत योद्धाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 13-13 लाख रुपये के चेक तथा पौधे भेंट किए। कहा गया कि भारतीय सेना के आफिसर और जवानों के लिए प्रदेश सरकार का बहुत बड़ा कदम है।

इस अवसर पर वीर चक्र से सम्मानित योद्धाओं ने उप्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है और बहुत सारे ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिससे भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। इसके साथ ही आज की पीढ़ी को प्रोत्साहन भी मिला है। जिससे वो देश की रक्षा के लिए आगे आने के लिए तैयार है। यह भव्य कार्यक्रम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बिग्रेडियर रवि, निदेशक सैनिक कल्याण लखनऊ की उपस्थिति में किया गया।

जिन्होंने प्रत्येक अवार्डी एवं अतिथियों को स्मारिका एवं वीरता से सम्बंधित पुस्तक भेंट की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आईएन) राकेश शुक्ला (अ.प्रा.) ने बताया कि पहले वीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को 66 हजार रुपये दिए जाते थे। जिसको बढ़ाकर अब 85 हजार 800 रुपये कर दिया गया है।

परन्तु वर्ष 1986 से पहले वीर चक्र से अलंकृत सैनिकों को एक मुश्त अनुदान नहीं मिल पाया था। उप्र सरकार ने एक मुश्त देकर सभी कैश रिवार्ड को बराबर कर दिया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी जन प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया, जिन्होने मेरठ के शूरवीर सैनिकों का सम्मान किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तथा आयोजित करने में निमिषा, अनुज जैन सीए, रमाकांत जैन सीए, अभिषेक अग्रवाल सीए, रविन्द अग्रवाल सीए तथा शिवकुमार काम्बोज को धन्यवाद दिया। जो स्वेच्छा से इस कार्यालय के साथ जुड़े और मेरठ के और प्रभावशाली और बुद्धिजीवी लोग सैनिक कल्याण को अपना समर्थन दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img