Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

आज रात से बंद हो जाएगा गंगनहर में पानी

  • लगभग 24 घंटे बाद तक पानी उतरने के बाद शुरू किया जाएगा नहरों और रजवाहों की सफाई का अभियान
  • महानगर में शुक्रवार से दीपावली तक थम जाएंगी गंगाजल की आपूर्ति, नगर निगम ने की वैकल्पिक व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दशहरा की तिथि समाप्त होते ही बुधवार मध्य रात्रि से गंगनहर में छोड़े जाने वाला पानी हरिद्वार से बंद कर दिया जाएगा। जिसे उतरने में करीब 24 घंटे का समय लग सकता है। यानि गुरुवार के बाद महानगर के लिए गंगाजल की आपूर्ति थम जाएगी, जो दीपावली के बाद यानी 25 अक्टूबर तक अवरुद्ध रहेगी।

सिंचाई विभाग के अधीशासी अभियंता एनके लांबा ने बताया कि बुधवार मध्य रात्रि से हरिद्वार से जलापूर्ति बंद किए जाने के बारे में सभी संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अमूमन हरिद्वार से मेरठ तक पानी पहुंचने में 24 घंटे तक का समय लग जाता है, इस आधार पर अनुमान है कि हरिद्वार से पानी बंद होने के एक दिन बाद यानि गुरुवार मध्य रात्रि तक गंगनहर में पानी उतरना शुरू होगा।

03 4

इसके अगले दिन शुक्रवार से मेरठ के लिए भोला प्लांट से पानी की आपूर्ति बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गंगनहर में पानी उतरने के बाद नहरों और रजवाहों की सफाई का काम शुरू करा दिया जाएगा। यह काम दीपावली तक चलता रहेगा। इसके बारे सभी संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ विधायकों और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है।
वहीं दिल्ली जल बोर्ड को संचित किया गया पानी निर्बाध रूप से भेजा जाता रहेगा।

वहीं, नगर निगम जलकल अनुभाग के अवर अभियंता दुष्यंत वत्स ने बताया कि गुरुवार तक गंगाजल के लिए प्लांट से आपूर्ति होती रहेगी। इसके बाद शुक्रवार से महानगर के सभी क्षेत्रों में 16 नलकूपों के माध्यम से पेयजलापूर्ति की जाएगी। इसमें किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

गंगनहर स्थित भोला झाल पर लगे ट्रीटमेंट प्लांट से महानगर के लिए 50 एमएलडी गंगाजल की प्रतिदिन आपूर्ति की जाती है। इस गंगाजल को महानगर के घंटाघर, बच्चा पार्क,पीएल शर्मा स्मारक, विकासपुरी, नौचंदी मैदान क्षेत्रों में स्थित जलाशयों के माध्यम से घरों तक पहुंचाने का काम किया जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img