Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

दिनभर बारिश से बदलता रहा मौसम

  • देर रात हुई झमाझम बारिश, अभी मौसम में काफी उतार-चढ़ाव मिलेगा देखने को

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दिनभर बारिश से मौसम बदलता रहा कभी तेज बारिश तो कभी हल्की बारिश के बीच मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बदलते मौसम के साथ दिन के तापमान में भी बदलाव दिखा है। मानसून के जाने से पहले फिर से एक बार बारिश का दौर शुरू हो गया। पिछले चार-पांच दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम बदला हुआ है।

20 19

बुधवार को भी मौसम में कई रंग देखने को मिले। कभी बारिश तो कभी तेज धूप और कभी आसमान पर बादल दिखाई दिए। मेरठ से लेकर देहात क्षेत्र तक बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम दिखाई दी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 98 में न्यूनतम 71% दर्ज की गई। जबकि बारिश 10.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तक बारिश तेज रहेगी और मौसम बदला-बदला रहेगा। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img