Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

झमाझम बारिश से मौसम सुहावना

  • रुक-रुक हुई बारिश ने दी राहत, जगह-जगह हुआ जलभराव

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दो दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। सितंबर के महीने में चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही थी। जिसके कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ था। दो दिन से अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और रुक-रुक कर बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत की सांस महसूस हुई।

हालांकि देहात क्षेत्रों में बारिश का प्रकोप रात में अधिक रहा, लेकिन दिन में शहरी इलाकों में बारिश देखी गई। जिसके चलते लोगों को राहत महसूस होती दिखी। उधर, बारिश से किसानों को लाभ हुआ। उनकी फसलों को भी बारिश के होने से अधिक लाभ होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी मौसम में बदलाव रहेगा। अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण मौसम में बदलाव के संकेत बने हुए थे। जिसके चलते बारिश होने से लोगों को थोडी राहत मिली है। हालांकि अभी मौसम में बदलाव के अभी भी संकेत मिल रहे हैं।

05 11

राजकीय मौसम वैधशाला पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 एवं न्यूनतम आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह शांत रही। शाम को छह किमी से लेकर 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंकी गई। बारिश रात में 8.4 मिमी हुई। जबकि दिन में बारिश 9.6 मिमी दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार मौसम में बदलाव रहेगा।

बारिश से फसलों को हुआ लाभ

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के कृषि वैज्ञानिक डा. आरएस सेंगर के अनुसार बारिश इस समय फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। ज्वार, धान और बेल वाली फसलों के लिए बारिश लाभदायक है और वरदान साबित होगी। इसलिए किसानों को बारिश को लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी मौसम में बदलाव होगा और बारिश से फसलों को ओर अधिक लाभ मिलेगा।

जलभराव से लोग हुए परेशान

बारिश के होने से महानगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पल्लवपुरम की कालोनियों और रुड़की रोड स्थित पॉश कालोनियों में पानी के कारण जलभराव हो गया। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा। कालोनियों में जलभराव होने से लोगों को दिन भर परेशान होना पड़ा। घरों से निकलने में भी दिक्कते हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img