Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शादियों ने बजाया शहर के ट्रैफिक का ‘बैंड’

  • दिन और रात शहर जाम के झाम की चपेट में रहा, लोग घंटों फंसे रहे भीषण जाम में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वसंत पंचमी के मौके पर बुधवार को शहर में 800 से ज्यादा शादियां थीं। तमाम विवाह मंडप व अन्य विवाह स्थल बुक थे। शादियों की चढ़त व बरात के चलते पूरे शहर में जहां से भी गुजरे वहां जाम लगा हुआ था। हालत यह हो गयी कि शादियों ने पूरे शहर का बैंड बजाकर रख दिया।

22 4

करीब 800 से एक हजार तक शादियों की वजह से शहर का क्या हाल हुआ होगा? इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जाम से निजात दिलाने के लिए बनवाए गए बाइपास भी जाम की चपेट में थे। दरअसल, बुधवार को बगैर सूझा हुआ साया था। जिनकी शादी का मुहूर्त पूरे साल नहीं निकल पाता वसंत के दिन उनकी भी शादी हो जाती है।

सड़क पर बरातियों के डांस ने रुलाया

शादियों में चढ़त के दौरान जब बैंड बाजा बजना शुरू हुआ तो बराती भी बैंड के म्यूजिक के साथ थिरकने लगे। यूं कहने को तो बरात सड़क के एक साइड चल रही थी, लेकिन बरात में शामिल बरातियों ने जब डांस शुरू किया तो उन्होंने बीच सड़क पर चल रही बरात को सड़क के बीचों बीच पहुंचा दिया। जब बरात सड़क के बीचों बीच होकर चलेगी तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो लोग सड़क से गुजर रहे होंगे

खासतौर से वो लोग जो गाड़ियों से गुजर रहे होंगे उनका क्या हाल हुआ होगा। उनकी गाड़ियां तो जाम फंसनी फिर तय मानी जानी चाहिए। गाड़ी में बैठे तमाम लोग बरात में शामिल उन लोगों से सड़क के बीच डांस करने वालों को एक साइड में करने की गुहार लगाते रहे जो डांस नहीं कर रहे थे, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। डांस करने वाले मस्त थे और जिन्हें जाने की जल्दी थी वो असहाय होकर फंसे रहे।

सड़क पर ही पार्किंग

ज्यादातर विवाह मंडप जो मेन रोड पर हैं और जिनके भीतर पार्किंग का इंतजाम नहीं है वहां आयोजित विवाह समारोह में आने वाले वाहनों की पार्किंग विवाह मंडप के सामने रोड पर की जा रही थी। हालात यह हो गयी कि पार्किंग की वजह से रोड का एक बड़ा हिस्सा ब्लॉक कर दिए जाने के कारण भी वहां भयंकर जाम लग गया। इसेसे इलाकों में बससे ज्यादा बदनाम दिल्ली रोड, गढ़ रोड व हापुड़ रोड रहे।

इनके अलावा जो विवाह मंडप या अन्य विवाह समारोह स्थल शहर के बीचों बीच हैं और उनमें भीतर पार्किंग का समुचति इंतजाम नहीं है, ऐसे विवाह मंडपों के कारण भी उसके आसपास के पूरे इलाके में जाम लगा रहा। जाम की यह हालत देर रात तक बनी रही। जब तक चढ़त के कार्यक्रम चलते रहे तब तक सड़क बुरी तरह से जाम रहीं।

21 9

न कोई रोकने वाला, न कोई टोकने वाला

शादी समारोह की वजह से जाम की चपेट में आए लोगों को राहत देने के लिए कोई नहीं था। वहीं, दूसरी ओर जिनकी वजह से पूरा शहर यहां तक कि बाइपास तथा माल रोड सरीखे इलाके भी जाम की चपेट में था उनका भी बुरा हाथ था। ऐसे लोगों को ना कोई रोकने वाला था और न कोई टोकने वाला था।

दौराला चौराहे पर लगा जाम, फंसी एंबुलेंस

दौराला: 14 फरवरी को अधिक शादी समारोह होने के चलते अचानक बढ़ी वाहनों की संख्या से दौराला चौराहा पर बुधवार की सुबह जाम लग गया। जाम के चलते वाहन चालक हलकान हो गए। इस दौरान एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दौराला चौराहा पर वाहन निकालने की जल्दबाजी में देखते ही देखते भयंकर जाम लग गया।

चौराहा पर चारों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जाम के दौरान वाहन चालकों के साथ मिल में गन्ना डालने जाने और आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा-बुग्गी, ट्रक फंस गए। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना पर पहुंची थाना दौराला पुलिस को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शादी समारोह अधिक होने के चलते एकाएक वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img