Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और सचिव का स्वागत

  • ईओ से कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र बिड़ला उर्फ बबला और अश्वनी तेश्वर का कर्मचारियों ने फूल माला पहना कर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव ने अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव एवं सफाई खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों गत दिनों से रूका वेतन शीघ्र दिलाया जाए ताकि कर्मचारी त्यौहारों मना सके। इस अवसर पर स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ की पूर्व अध्यक्षा मीरा चावला ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जितेंद्र टांक, देवेंद्र ढीगान, प्रवीण कुमार वाल्मीकि, सोनू चावला, प्रमोद कुमार, सचिन तेश्वर, मनीष कुमार, नानक झंझोट, मनीष गहलोत, नीरज चंदेल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img