Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

दबिश देने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

  • लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में चरस और सट्टे का जमकर फलफूल रहा कारोबार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी की सख्ती के बावजूद लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में चरस व सट्टे का कारोबार जमकर फलफूल रहा है। हालांकि थाना पुलिस आए दिन ऐसे कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दे रही है। लेकिन चरस व सट्टा कारोबार के सरगना हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो जाते है। यही नहीं गुरुवार को दबिश मारने गई पुलिस के साथ चरस माफियाओं ने हाथापाई तक कर दी। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर आरोपियों को दौड़ाया।

गौरतलब है कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर स्थित परवेज डेरी वाली गली का कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लोग खुलेआम चरस बेचते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के माध्यम से थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी मजीद नगर में खुलेआम चरस का कारोबार किया जा रहा है।

गुरुवार को थाना इंस्पेक्टर ने भारी पुलिस बल के साथ मजीद नगर निवासी परवेज के घर दबिश मारी। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर आरोपियों को दूर तक दौड़ाया। वहीं, थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि परवेज के खिलाफ चरस तस्करी करने के मामले में केस दर्ज है। जिसके चलते गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश मारी गई थी। हालांकि वह अपने घर से फरार मिला, लेकिन जल्द ही परवेज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीओ ने भी मारी दबिश सीसीटीवी खंगाले

चरस माफियाओं के द्वारा लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ हाथापाई करने की जानकारी होने पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने भारी पुलिस बल के साथ चरस माफिया परवेज के घर दबिश मारी। हालांकि सीओ को परवेज के घर कोई नहीं मिला। इसके बाद सीओ ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने के आरोपियों की पहचान जुटाई। भारी पुलिस बल को देख मजीद नगर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सीओ का कहना है कि पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img