Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर चलेगा चाबुक

  • सीएम योगी विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर
  • लगेगा एक लाख का अर्थदंड, शिक्षा माफियाओं में मची खलबली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर हैं। बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यही नहीं, इसके बाद भी स्कूल चलते है तो प्रतिदिन 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। स्कूलों के खिलाफ अभियान आज से चलेगा। यह अभियान सोमवार से प्रदेश के सभी जनपदों में चलाया जाएगा। प्रदेश मुख्यालय से बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक को ये आदेश मिले हैं कि गैर मान्यता प्राप्त जो स्कूल चल रहे हैं, उनको चिन्हित कर कार्रवाई करें।

ऐसा कर शिक्षा माफिया की कमर तोड़ने के लिए ही अभियान चलाया जा रहा हैं। एक टीम का गठन किया जाएगा, जो बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसा जाएगा। ब्लाक स्तर पर गैर मान्यता के स्कूल तो नहीं चल रहे हैं, जिसका प्रमाण पत्र ब्लाक स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारी देंगे। उनकी ही पूरी जवाबदेही रहेगी। कितने बिना मान्यता स्कूलों पर कार्रवाई की गई, इसका पूरा विवरण प्रदेश मुख्यालय को 15 अक्टूबर तक देना अनिवार्य हैं।

यही नहीं, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाई तो कुछ स्कूल अपने विद्यालय में कराते हैं, लेकिन बोर्ड का फार्म अन्य कॉलेज से भरवा रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसा भी है कि विज्ञान, कला और कामर्स वर्ग में से किसी एक वर्ग में लेते हैं और फिर कई शाखा खोल लेते हैं। ऐसे कॉलेजों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इनको भी चिन्हित करने के आदेश प्रदेश मुख्यालय से आये हैं। इस पर आज से तेजी के साथ काम किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img