
सोचिये जरा: हरियाणा का ऐतिहासिक मेवात (नूंह जिला) पिछले दिनों, आजादी के बाद पहली बार, सांप्रदायिक हिंसा व आगजनी वगैरह का कहर झेलने को अभिशप्त हुआ और देखते ही देखते राज्य के कई और इलाके उस कहर की जद में आ गए-इस कदर कि वहां के डरे हुए व निर्बल अल्पसंख्यक परिवारों द्वारा अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन की खबरें आने लगीं-तो मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का स्वाभाविक कर्तव्य क्या था? यही तो कि वे शांति व सौहार्द के लिए उपयुक्त कदम उठाकर वहां के लोगों, खासकर