नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के स्टार गोविंदा के साथ बीते मंगलवार की सुबह एक हादसा हो गया था। जिसमें मिसफायर होने की वजह से उनके पैर में गोली लग गई थी। लेकिन हादसे के बाद गोविंदा ने एक बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि, डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। अब हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट दिया है, और बताया है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। गोविंदा को एक या दो दिन में छुट्टी भी मिल सकती है।

