Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

ढिकौली में बुखार से महिला की मौत, दर्जनों बच्चे बीमार

  • क्षेत्र में बढ़ता जा रहा बुखार का प्रकोप, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाने की उठायी मांग

जनवाणी संवाददाता |

रटौल: क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और बुखार से मौत होने लगी है। सोमवार में बुखार से एक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दर्जनों बच्चे भी बुखार की चपेट में आ चुके है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाने की मांग की है, ताकि वह अपना उपचार ठीक से करा सकें।

ढिकौली निवासी राजबाला (68) पत्नी भवर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जिसका इलाज निजी चकित्सक के यहां चल रहा था। सोमवार शाम हालत खराब होने पर उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में दर्जनों बच्चे व बुजुर्ग बुखार से पीड़ित है। जिनको अपना इलाज कराने के लिए प्राइवेट चिकित्सक का सहारा लेना पड़ रहा है।



ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर जल•ाराव रहता है जिसके कारण बीमारी फैल रही है। ग्रामीण अधिकारियों से जल निकासी कराने की कई बार मांग कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

गांव में जलभराव के कारण मीरा, देव , शिवांक, हिमांशु , विजय प्रताप, शिमला ,किशन सिंह आदि बच्चे व लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने गांव में तालाब की सफाई व गांव में स्वास्थ्य कैम्प की मांग की है। ग्रामीणों में विनय प्रताप, नरेश, ओमबीर, महिपाल, सतीश, प्रदीप, संजय, रिंकू व राजकुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img