- परेशान थी, विवाहिता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक महिला का शव अपने घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस जांच में जुटी है।
शास्त्रीनगर सेक्टर दो में सत्तो देवी के मकान में 27 वर्षीय रिया उर्फ रितु पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी। क्षेत्रवासियों के मुताबिक पिछले कुछ दिन से रिया अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी। रविवार को मकान मालिक द्वारा घटना की जानकारी पुरानी मोहनपुरी निवासी रिया के पिता विजय को दी गई।
जिसके बाद विजय मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों और परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे से रिया की लाश लटकी देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिया की बहन ज्योति और वर्षा के मुताबिक रिया ने लगभग 10 साल पहले एक युवक से लव मैरिज की थी। जिसके बाद लगभग पांच साल पहले रिया और उसके पति के बीच तलाक हो गया था।
रिया की पांच वर्षीय बच्ची की है जो अपने पिता के साथ रहती है। परिजनों के मुताबिक रिया पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। वहीं, पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है। एसओ नौचंदी का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

