Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

महिला दरोगा ने लगाया अपने अधिकारी पर शोषण का आरोप, नहीं हुई कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: महिलाओं को सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का दंभ भरने वाली उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में महिला दरोगा ही शोषण का आरोप लगा रही है। आरोप भी किसी ओर पर नहीं बल्कि अपने सीनियर अधिकारी पर भी। महिला दरोगा एंटी रोमियो और नारी सशक्तिकरण प्रभारी है।

दो बार पुलिस अधीक्षक के पास जाने के बाद जब उनसे मुलाकात नहीं हुई तो महिला दरोगा ने पुलिस उप महानिरीक्षक के दरबार में हाजिरी लगाई जहां से उन्हें न्याय की आस जगी है। महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शामली जनपद के एक थाने में तैनात महिला दरोगा की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला दरोगा बोल रही है कि वह नारी सशक्तिकरण व एंटी रोमियो प्रभारी हैं। दरोगा ने अपने सीनियर अधिकारी का नाम लेकर उन पर शोषण कर का आरोप लगाया है। दरोगा ने सभी के सामने अभद्र शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने और अनावश्यक रूप से दबाव बनाने के आरोप लगाए। यदि वह उनकी बात नहीं मानती तो उनकी रपट लिख दी जाती है।

यदि कभी कोई परेशानी हो गई और दवाई आदि लेने को कमरे में चली गई तो मुझे टार्चर करते हैं और रपट लिख देते हैं। महिला दरोगा ने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक के पास गई लेकिन त्यौहारों की वजह से वह नहीं मिले सके। जिसके चलते मैंने डीआइजी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। डीआइजी ने उन्हें आश्वासन दिया है। उपनिरीक्षक का कहना है कि मैं एंटी रोमियो व नारी सशक्तिकरण प्रभारी हूं यदि मेरे साथ ही यह सब होगा तो मैं किस महिला को न्याय दिला पाऊंगी।

महिला दरोगा ने मुझसे मिलकर मौखिक रूप से शिकायत की है। मैंने उन्हें कप्तान शामली या मुझे लिखित में शिकायत देने के लिए बोला है। यदि महिला दरोगा शिकायत करती है तो नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-उपेंद्र अग्रवाल डीआईजी सहारनपुर

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img