Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

जनवाणी संवादाता |

चांदपुर: बेटे के साथ दवाई लेकर बाइक से घर लौट रही महिला की बिजनौर मार्ग स्थित विवाह मंडप के सामने कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तः परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर कलां निवासी फरमान अपनी बीमार माता हाजरा 55 वर्ष की दवाई दिलाने कस्बे में आया था। दोपहर बाद फरमान बाइक पर माता को बैठाकर वापस घर जा रहा था। जब उनकी बाइक बिजनौर मार्ग स्थित विवाह मंडप के सामने पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कर की टक्कर लगने से बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला को सीएचसी स्याऊ ले गई। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img