Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल

  • आरपीएफ टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: बाइक से रेलवे लाइन पार कर रहा युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कई देर तक युवक घायल अवस्था में पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने युवक को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया। गुरूवार की सुबह गैंडीखाता निवासी इनाम अपनी बाइक से नगीना जा रहा था। जल्दी जाने के चक्कर में इनाम स्थानीय मालगोदाम तिराहे से रेलवे लाइन पार करने पहुंचा।

बताया जाता है कि बाइक से लाइन पार करते समय बाइक रेलवे लाइन में फंस गई। इनाम कुछ समझ पाता उक्त लाइन से होकर अमृतसर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की चपेट में आकर युवक बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई गई और युवक घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img