- ग्राम महावतपुर में एलईडी बल्ब बनाने के कारखाने का उद्घाटन हुआ
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के ग्राम महावतपुर में संगीता देवी के यहां महिलाओं के उत्थान के लिए एवं महिलाओं के स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए एलईडी बल्ब बनाने का कारखाना का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाएं स्वरोजगार योजना से जुड़े।
शनिवार को कार्यक्रम में शैलेंद्र चौधरी ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भी कार्य करना होगा।
स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर संगीता चौहान, दीपमाला , अंजलि , गीता, केला देवी, रश्मि देवी कांति देवी, विमला देवी, माया देवी, शकुंतला देवी, विमलेश चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

