Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

विमेंस प्रीमियर लीग: तीन करोड़ से ज्यादा में बिके यह खिलाड़ी, मंधाना पर…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में हुई। इस टूर्नामेंट की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।

गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और यूपी वॉरियर्स की टीमें नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को नीलामी में खर्च करने के लिए कुल 12-12 करोड़ रुपये मिले।

सबसे महंगी बिकीं मंधाना

नीलामी में सबसे पहले भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर बोली लगी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत हुई। आरसीबी ने अंत में
बाजी मारी।

हरमनप्रीत के बराबर बिकीं एक्लेस्टोन

इंग्लैंड की ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन को हरमनप्रीत कौर के बराबर पैसे मिले। एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

एलिस पैरी को आरसीबी ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीद लिया। एलिस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। दिल्ली की टीम ने 1.60 करोड़ की बोली लगाकर अपना नाम वापस ले लिया।

एश्ले गार्डनर के लिए गुजरात ने खोला खजाना

गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले गार्डनर के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने इस खिलाड़ी को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस को नीलामी में गार्डनर के लिए हराया।

स्कीवर को मुंबई और दीप्ति को यूपी ने खरीदा

इंग्लैंड की कप्तान नटाली स्कीवर को गार्डनर के बराबर पैसे मिले। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।

हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने खरीदा

स्मृति मंधाना को खरीदने से चूकने वाली मुंबई इंडियंस ने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खरीद लिया। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स को हराते हुए हरमनप्रीत कौर को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ी देश टीम सोल्ड प्राइस
स्मृति मंधाना भारत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3.40 करोड़ रुपये
एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया गुजरात जाएंट्स 3.20 करोड़ रुपये
नताली स्कीवर इंग्लैंड मुंबई इंडियंस 3.20 करोड़ रुपये
दीप्ति शर्मा भारत यूपी वॉरियर्स 2.60 करोड़ रुपये
जेमिमा रोड्रिग्ज भारत दिल्ली कैपिटल्स 2.20 करोड़ रुपये
बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया गुजरात जाएंट्स 2 करोड़ रुपये
शेफाली वर्मा भारत दिल्ली कैपिटल्स 2 करोड़ रुपये
पूजा वस्त्राकर भारत मुंबई इंडियंस 1.90 करोड़ रुपये
ऋचा घोष भारत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1.90 करोड़ रुपये
हरमनप्रीत कौर भारत मुंबई इंडियंस 1.80 करोड़ रुपये
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img