Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पासपोर्ट आफिस में काम शुरू लंबे समय से था लोगों को इंतजार

  • अब गाजियाबाद के नहीं लगाने होंगे चक्कर
  • कैमरे चोरी होने के बाद सांसद ने की थी मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अखिरकार कैंट डाकघर परिसर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में शुक्रवार से कामकाज शुरु हो चुका है। पासपोर्ट सेवा केंद्र से दो कैमरे चोरी होने के बाद से पासपोर्ट दफ्तर बंद पड़ा था। मगर मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंचने के बाद डाक विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा व भवन के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अब पासपोर्ट का काम शुुरु करा दिया है।

प्रवर अधीक्षक डाक अनुराग निखारे ने बताया कि दो कैमरों की खरीद कराकर उपलब्धता कराई गई है और नए भवन में पासपोर्ट आॅफिस को शिफ्ट कराया गया हैं, जो कि गुरुवार को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया था। पासपोर्ट आॅफिस जल्द से जल्द शुरु हो इसके लिए सासंद राजेंद्र अग्रवाल ने भी आवाज उठाई थी।

24 17

बता दें कि पहले दिन गाजियाबाद की टीम ने आकर कार्यालय में मॉनिटरिंग की। गाजियाबाद से आए वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक रंजन कुमार ने डाक कर्मचारी प्रशांत चौधरी और दीपक कुमार के साथ दस बजे दफ्तर में काम शुरु कराया। सबसे पहला अपाइंटमेंट अंकिता सिंह का हुआ और दूसरा अपाइंटमेंट रजत सिंह ने कराया। अब तक मेरठ के पासपोर्ट गाजियाबाद पासपोर्ट आॅफिस से बन रहे थे, लेकिन अब मेरठ वालों को गाजियाबाद जाने की जरुरत नहीं है। मेरठ पासपोर्ट आॅफिस का काम अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।

रीअप्वाइंटमेंट करने होंगे

जिले भर में जिन लोगों ने अभी तक पासपोर्ट के लिए अप्वाइंटमेंट लिए हुए थे और दफ्तर बंद होने के कारण नहीं हो रहा था। उन सभी को अब नए सिरे से रीअप्वाइइंटमेंट करने होंगे। जिसके बाद वह मेरठ पासपोर्ट आॅफिस में आकर पासपोर्ट संबंधित काम करा सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img