Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Shireen Mirza: ‘ये है मोहब्बतें’ फेम शिरीन मिर्जा बनीं मां, बेटे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर की साझा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी इंडस्ट्री से एक खुशनुमा खबर सामने आई है। लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में अपने किरदार के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री शिरीन मिर्जा अब मां बन गई हैं। शिरीन और उनके पति हसन सरताज के घर हाल ही में बेटे का जन्म हुआ है। इस नन्हे मेहमान के आगमन से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खुशखबरी को दोनों ने संयुक्त रूप से अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही प्यारा संदेश भी लिखा है। इसी के बाद से उन्हें मनोरंजन जगत से ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अभिनेत्री शिरीन मिर्जा और उनके पति हसन सरताज ने इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम पर संयुक्त रूप से साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें एक बच्चे को ग्राफिक्स के जरिए दिखाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ये एक बेटा है। अल्लाह का शुक्र है। हम इस आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत ज्यादा आभारी हैं। अल्लाह की देन से हमें एक नया प्यार मिला। हमें अपनी दुआओं में जरूर-जरूर याद रखें क्योंकि हम एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।’

एक्टर्स ने दी बधाई

इस खुशखबरी के मिलते ही टीवी की दुनिया के चर्चित एक्टर्स हाल ही में बने माता-पिता को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। रश्मि देसाई ने कमेंट करते हुए दोनों को बधाई दी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा कि बधाई हो। इसके अलावा भी कई एक्टर्स द्वारा बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इतना ही नहीं, इस पोस्ट पर नेटिजंस भी खूब बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने दोनो को बधाई देते हुए लिखा कि उम्मीद है सब कुशल मंगल होगा।

वर्कफ्रंट

शिरीन मिर्जा के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘ये है चाहतें’ में नित्या बाजवा के रूप में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेत्री ‘बहुत प्यार करते हैं’, ‘ढाई किलो प्रेम’, ‘ये है आशिकी’, ‘गुटुर गु’, ‘अनहोनियों का अंधेरा’ जैसे अन्य शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img