नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्ममेकर तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों एक बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर है। यह खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में गहरा दुःख फैल गया है। लेकिन इस दुखद समय में भी तनिष्ठा ने हिम्मत नही हारी है।
चार महीने पहले मिली थी इस बीमारी जानकारी
हाल ही में एक इंटरव्यू में तनिष्ठा ने अपने संघर्ष और इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह खबर उन्हें चार महीने पहले मिली थी। जब उन्होंने कैंसर के बारे में जाना, तब वह मानसिक रूप से पूरी तरह से बिखर गई थीं। उनका दर्द इस बात से और गहरा हो गया क्योंकि पिछले साल उन्होंने अपने पिता को भी कैंसर की वजह से खोया था।
कठिन दौर, लेकिन मजबूत इरादे
तनिष्ठा ने अपने हालात को लेकर कहा है कि भले ही शरीर कमजोर हो रहा हो, लेकिन मन और आत्मा से वो आज भी उतनी ही मज़बूत हैं। उन्होंने इस दुखद समय में भी हार नहीं मानी है और कैंसर से लड़ने का हौसला दिखाया है, जो उनके प्रशंसकों के लिए एक प्रेरणा बन चुका है।
इन फिल्मों में किया कामं
तनिष्ठा चटर्जी ने ना केवल बॉलीवुड, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने Shadow of Time ‘पार्च्ड’, ‘डिक्शनरी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

