Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

योगी सरकार शहीद के परिजनों को देगी 50 लाख और सरकारी नौकरी, नाम से बनेगी सड़क

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: प्रदेश में सरकार का सरोकार जनता से किस हद तक है, यह शनिवार को उस समय साबित हुआ, जब अपने युवा बेटे को कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में खो देने का गम रखने वाले एक पिता के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार साथ खड़ी नजर आयी।

कश्मीर में जवान बेटे की शहादत की खबर से इस परिवार में कोहराम था, इनका दुख बांटने के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकारों के मंत्रियों के साथ लोग भी पहुंचे थे। सीएम योगी की सरकार के प्रतिनिधि बनकर यहां पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।

सैन्यकर्मी प्रशांत शर्मा की शहादत को जिले के लिए गौरव बताया और बेटे के शहीद होने से टूटते एक पिता को पुत्र की भांति ही संभालते हुए यह वादा किया कि पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है।

जल्द ही परिवार को आर्थिक सहायता दिलायी जाएगी। इस आश्वासन के पांचवे घंटे में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद प्रशांत के लिए न केवल श्रद्धांजलि व्यक्त की, बल्कि इस परिवार के लिए 50 लाख रुपये की सरकारी सहायता का ऐलान भी कर दिया।

47

सीएम योगी के इस ऐलान की जनपद में सर्वत्र सराहना की जा रही है और इस के पीछे रहे मंत्री कपिल देव अग्रवाल के लिए यह परिवार दुखों के इस मोड़ पर कृतज्ञता प्रकट कर रहा है।

शुक्रवार की रात कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ भारतीय सैन्य जवानों की मुठभेड़ होती है। सैन्य जवान चार आतंकियों को ढेर कर देते हैं, इनमें से तीन आतंकियों को गोलियों भूनने के बाद मुजफ्फरनगर का लाल सेना नायक प्रशांत शर्मा शहीद हो गया।

प्रशांत की शहादत की खबर शनिवार को सेना के अफसरों ने परिजनों को दी तो इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस शहादत की खबर मिलते ही, राज्य सरकार में व्यसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सवेरे करीब 11 बजे सबसे पहले बुढ़ाना मोड स्थित प्रशांत शर्मा के घर जा पहुंचे।

पिता रिटायर्ड सेना नायक शीशपाल शर्मा से मिले, उनको ढांढस बंधाया, घर परिवार की स्थिति को लेकर जानकारी ली और आश्वासन दिया कि सरकार तुम्हारे साथ है, प्रशांत के बारे में सारी जानकारी एकत्र की और इस वादे के साथ वहां से रुख्सत हुए कि सरकार से मदद दिलाई जायेगी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के इस भरोसे पर शायद ही वहां पर किसी ने यकीन किया होगा कि सरकार से कोई मदद मिलेगी, लेकिन मंत्री कपिल देव की मुलाकात के मात्र पांच घंटे बाद करीब 4 बजे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शहीद सिपाही प्रशांत शर्मा के परिजनों को 50 लाख रुपये दिये जाने का ऐलान कर दिया गया। इसके साथ ही गांव में प्रशांत के नाम पर सड़क का निर्माण कराने का ऐलान भी सीएम योगी ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img