Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सऊदी से घर लौट रहे युवक की हवाई जहाज में मौत

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: सऊदी अरब में एक वर्ष तक कार्य करने के बाद घर लौट रहे नगर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी युवक की हवाई जहाज में मौत होने की खबर से परिजनों में पहुंच गया कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी नौशाद 25 वर्ष पुत्र खैराती पिछले 1 वर्ष से सऊदी अरब के अलकबीस में रहकर कार्य करता था।

कार्य अवधि पूरी होने के बाद वह मंगलवार की सुबह अपने देश वापस आने के लिए हवाई जहाज में सवार हुआ था। अचानक रास्ते में उसकी हालत खराब हो गई थी। परिजनों ने बताया कि नौशाद की तबीयत खराब होने पर हवाई जहाज की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

नौशाद को इलाज के लिए वहां के चिकित्सालय ले जाया गया था जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। नौशाद की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया था। बुधवार को नौशाद का शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे परिजन रात में उसका शव लेकर घर आ गए थे। रात में ही नौशाद के शव को कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दए खाक कर दिया गया। नौशाद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img