Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गृह कलेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: गृह कलेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नौजवान युवक की आत्महत्या से परिजनों में मचा कोहराम गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।

थानाभवन क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर में शाम के समय संजू पुत्र महेंद्र ने अपने घर में ही छत के पंखे में फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने गांव में ही नाई की दुकान करता था। ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक कई दिनों से मानसिक तनाव में था।

काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने उसे दरवाजे खटखटाकर और आवाजें भी लगाई लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो वह गले में फंदा डालकर बदहवास लटका हुआ था। तभी आस पड़ोस के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाभवन पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गांव में शौक की लहर दौड़ गयी।

उधर, थाना प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि युवक किसी से प्रेम प्रसंग करता था जिसके चलते उसने एक पत्र भी दिया था। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने युवक को बुरा भला कहा था। शायद इसी आत्मग्लानि में युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है।

शादी का झांसा देकर जेठ ने विधवा से किया दुष्कर्म
थानाभवन: गुरुवार को क्षेत्र के गांव निवासी महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसका मायका सहारनपुर जिले के कस्बे में है। बताया कि डेढ़ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके छह बच्चे हैं। करीब साढ़े तीन बीघा भूमि उसके नाम आती है। इस लालच में उसके एक जेठ ने शादी का झांसा दिया और पिछले दो माह में उसके साथ तीन बार दुष्कर्म की घटना की। जब भी विरोध करती थी तो वह यह बात कह कर टाल देता था कि उसके साथ शादी करेगा। लेकिन अब ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया और उसे घर से धक्के मारकर निकाल दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img