Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

मॉब लिंचिंग के शिकार युवक की मौत

  • गत तीन सितंबर को हुई थी घटना
  • साइकिल की टक्कर के बाद भीड़ ने पीटा था बाइक सवार को
  • युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
  • युवक की पत्नी ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: क्षेत्र के गांव मटौरा में भीड़ की पिटाई का शिकार हुए युवक की आज सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस घटना के चलते भीड़ की पिटाई से युवक की जान चली गयी वो इतनी बड़ी थी। युवक की मौत से गमजदा गुस्साएं परिजनों ने भीड़ में शामिल तमाम लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर मटौर गांव में जहां युवक के साथ कथित मॉब लिंचिंग की गयी थी, वहां जब युवक की मौत की खबर पहुंची तो वहां भी हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि युवक की मौत की खबर के बाद कई लोग तो गांव में अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। गांव वालों का आशंका है कि जिस युवक की पिटाई की गयी, उसकी मौत के बाद पुलिस धरपकड़ शुरू करेगी। गांव में इसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल है।

ये था पूरा मामला

नगर के तिहाई मोहल्ले निवासी युवक जितेन्द्र के साथ थाना क्षेत्र के गांव मटौरा में कथित रूप से मॉब लिंचिंग की वारदात का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। युवक की मौत के बाद सोमवार को उसकी पत्नी पूजा ने थाना मवाना पहुंचकर भीड़ द्वारा घेर कर पिटाई किए जाने की घटना को हत्या की धाराओं में तरमीम किए जाने की मांग की। यह पूरा मामला एक छोटी सी सड़क दुर्घटना से जुड़ा है। बीते तीन सितंबर को तिहाई निवासी युवक जितेन्द्र बाइक से लौट रहा था।

जब वह मटौरा गांव से होकर गुजर रहा था, उसी दौरान उसकी बाइक साइकिल से जा रहे एक बच्चे से छू गयी। बाइक की हल्की सी टक्कर लगाने की वजह से साइकिल सवार बच्चा सड़क पर गिर गया। यह देखकर वहां आसपास खड़े कुछ गांव वालों ने जिनमें साइकिल सवार बच्चे के परिजन भी शामिल बताए जाते हैं, उन्होंने जितेन्द्र को बाइक से खींच लिया। वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गयी जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी।

1104784 mob lynching in india

भीड़ के आगे जितेन्द्र की एक ना चली। लोगों ने उसको सड़क पर गिरा दिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। भीड़ की पिटाई से जितेन्द्र की हालात बिगड़ गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको आनन-फानन में सीएचसी पर ले जाकर भर्ती करा दिया। लेकिन युवक की हालत खराब ज्यादा थी, उसकी नाजुक हालते देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मृतक की पत्नी ने सोमवार को तीन लोगों को नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी की ओर से दी गयी तहरीर में सरजीत, सुदामा को नामजद करते हुए पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। वहीं, थाना पुलिस ने तहरीर ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

परीक्षितगढ़: बीती रात क्षेत्र के गांव आलमगिरपुर बढ़ला-12 में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न कर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। गांव सिंहपुर निवासी महेश ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री रविता की शादी गांव बढ़ला-12 निवासी मनोज पुत्र लल्लू के साथ सन् 2007 में हिंदू रीति-रिवाज व दान दहेज के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग रविता के साथ आए दिन मारपीट कर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे।

चार माह पूर्व पुत्री से मिलने गई मां के साथ भी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए घर से भगा दिया था। ससुराल पक्ष के लोगों को अनेकों बार समझाया गया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। जिसके चलते रविवार रात करीब 11 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री की हत्या कर मायका पक्ष को सूचना दिये बिना ही रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रविता के एक पुत्र चिंटू (13), पुत्री माही (8) व खुशी (5) है।

सोमवार दोपहर रविता के रिश्तेदार व पड़ोसियों द्वारा हत्या की खबर मिलने पर होश उड़ गए और आनन-फानन में मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। जिस पर परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने घर से सास, जेठ, दो अन्य परिवार के लोगों को पकड़ लिया तथा अन्य परिजन पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए। पकड़े गए लोगों से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है।

विवाहिता के पिता महेश ने ससुराल पक्ष के पति, ससुर, सास, जेठ तथा परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या करने व बिना बताए अंतिम संस्कार करने की नामजद तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी है। रविता की मौत से उसके बच्चों व मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर आने पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Basant Panchami: कब है वसंत पंचमी? जानिए विशेष पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जिले के थाना सरसावा क्षेत्र अंतर्गत...

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img