Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही जारा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: यूकेबीएन एनसीसी रूड़की के कमान अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारी ले0 कर्नल विवेक कण्डारी के दिशा निर्देशानुसार कैन्ट बोर्ड स्कूल के एनसीसी एएनओ आशीष कुमार द्वारा एनसीसी कैडेट के मध्य ऑन लाईन/गूगल मीट के माध्यम से संविधान दिवस के उपलक्ष में चित्रकला, नारे व निबन्ध की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।

सभी कैडेट्स को संविधान दिवस की ऑन लाईन शपथ ग्रहण कराई गयी। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 9 की छात्रा जारा, द्वितीय स्थान पर कक्षा 9 की छात्रा रिया रहीं। नारे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 10 का छात्र हिमांशु यादव, द्वितीय स्थान पर कक्षा 9 की छात्रा रिया रहीं।

निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 9 की छात्रा रिया, द्वितीय स्थान पर कक्षा 9 की छात्रा जारा रहीं। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार व सहायक अध्यापक अमरीश कुमार द्वारा ऑनलाईन माध्यम से एनसीसी कैडेट्स के मध्य बाबा साहब डा. भीमराव आम्बेडकर के जीवन व कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img