- पुलिस ने घटना स्थल की जांच की
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के साहू जैन कॉलेज के गणित प्रवक्ता डॉक्टर जैगम हुसैन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुटी।
नगर के साहू जैन कॉलेज में कार्यरत गणित के प्रवक्ता डॉ जैगम हुसैन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न कराकर मंगलवार को सुबह 5 बजे मतगणना सम्बन्धी रिकॉर्ड बिजनौर जमा कर वापस आए थे। बताते है उनकी ड्यूटी कोतवाली देहात में आरओ पर लगी थी।
बताया जाता है उनके पास बिजनौर से मतगणना संबंधी कार्य के लिए ही रिकॉर्ड मिलान करने के लिए फोन आने पर पुनः फ़ोन आया जिसके कारण घर से बिजनौर जाने के लिए कह कर निकले परन्तु दोपहर बाद उनका शव सेंट मैरी स्कूल के निकट बने रेलवे लाइन के फाटक पर पाया गया। जेब से मिले आधार कार्ड से उनके शव की पहचान हुयी। जैगम हुसैन फाटक पर क्यों पहुंचे ? ट्रेन की चपेट में कैसे आए? चर्चा का विषय बना हुआ है।

