जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को ईरान और इस्राइल के बीच जारी लड़ाई को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालयल की ओर से अहम प्रतिक्रिया सामने आई है। इस दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा, हम इस क्षेत्र में हो रही गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। भारतीय नागरिकों को ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। वर्तमान में ईरान में रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।
वहीं, ईरान द्वारा इस्राइल पर किए गए मिसाइल हमले के बाद दिल्ली स्थित इस्राइली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

