Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

लम्पी के चपेट में आये 1 लाख पशु हुए स्वस्थ: धर्मपाल

  • डेढ़ करोड़ गोवंश का लम्बी स्किन डिजीज का टीकाकरण पूर्ण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लम्पी स्किन डिजीज का 1.50 करोड़ टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह उपलब्धि विगत 2 माह के अभियान की है। देश में दूसरा स्थान गुजरात राज्य का है जहाँ विगत 4 माह में लगभग 63 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया। देश के विभिन्न प्रदेशों में फैली गोवंश की महामारी को समयबद्ध रूप से नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में कोविड महामारी की भाँति टीकाकरण का अभियान मिशन मोड में चलाया गया। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा उक्त कार्य का निरन्तर अनुश्रवण करते हुए अस्वस्थ पशुओं की समुचित चिकित्सा किये जाने के निर्देश दिये गये।

वर्तमान में प्रदेश के 32 जनपद लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित हैं। उक्त प्रभावित जनपदों में कुल लगभग 1.05 लाख पशु प्रभावित हुए, जिनकी घर-घर जाकर पशु चिकित्सकों की समुचित चिकित्सा के उपरान्त 1 लाख से अधिक गोवंश रोग मुक्त हो चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज से रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है, जो देश में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है। प्रदेश में पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई अभिनव प्रयोग किये। सर्वप्रथम अगस्त के द्वितीय सप्ताह में लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण वाले गोवंश पाये जाने पर विभाग द्वारा टीम-9 का गठन किया गया, जिसके वरिष्ठ नोडल अधिकारियों द्वारा प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा एवं अलीगढ़ मण्डलों को सघन भ्रमण कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया गया। द्वितीय, अभियान को सार्थक बनाने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ट्रेनिंग में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया है। टीकाकरण कार्य में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालयों के छात्रों एवं निजी टीकाकरण कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय सहयोग लिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img