Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

10 करोड़ का भैंसा, 20 लाख का कुत्ता बना आकर्षण का केंद्र

  • कृषि विवि में दूसरे दिन मेले में किसानों की भीड़ उमड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योेग प्रदर्शनी के दूसरे दिन मेले को देखने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। किसान मेले में जहां 10 करोड़ रुपये की कीमत के गोलू टू भैंसे को देखने के लिए भीड़ उमड़ी।

14 17 15 16

वही 15 और 20 लाख रुपये की कीमत के ग्रेडेन नस्ल के कुत्तों को देखने के लिए भी सुबह से लेकर शाम तक लोगों की मेला परिसर में भीड़ जमा रही। हरियाणा के रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस भैसे को देखने के लिए बड़ी तादाद में किसान आ रहे हैं। यह भैंसे हरियाणा के लिए एक मिसान बना हुआ है। इस भैंसे को प्रत्येक महीने में 50 से एक लाख रुपये के बीच में खर्च आता है।

16 16

कुत्तों का कारोबार करने वाले डा. विध्या रतन का कहना है कि 15 और 20 लाख रुपये की कीमत के कुत्ते इस बार डॉग शो में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि इस यह कुत्ते प्रत्येक दिन एक किलो चिकन, 250 किग्रा चावल, कैल्शियम और विटामिन एवं मल्टीविटामिन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार के डॉग शो में बेहतर किस्म के कुत्तों ने प्रतिभाग किया है।

कृषि विवि का मुख्य मार्ग जाना जाएगा बाबू हुकम सिंह के नाम से

किसान मेले में आए उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कृषि विवि स्थापित कराने में स्व. पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर और बाबू हुकम सिंह का विशेष योगदान रहा है। कहा कि रविंद्र पुंडीर के साथ वह इस मांग में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनएच-58 से कृषि विवि तक इस मुख्य मार्ग का नाम बाबू हुकम सिंह के नाम से रखा जाएगा।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव दिया है। जबकि एनएच-58 से सिवाया-भराला झाल से जा रहे मार्गकरण पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर के नाम से किया जाएगा। हालांकि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इन प्रस्तावों को दे चुके हैं, लेकिन फिर से वह मुख्यमंत्री से मिलेगें और जल्द ही इन प्रस्तावों को दोबारा उनको देंगे और इन मार्गों के नाम को हरी झंडी दिलाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img