Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए 10 मैच

  • कैलाश प्रकाश स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता में 18 में से 15 मंडलों की टीमें कर रही प्रतिभाग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मैच खेले गए। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ की ओर से वर्ष 2023-24 में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन गुरुवार से शुरू हुआ है। जिसमें 18 में से 15 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए 10 मुकाबलों में मेरठ ने 25-4 एवं 25-09 से बरेली को हराया।

बस्ती ने 25-09 एवं 25-07 से झांसी से जीता। गोरखपुर ने 25-07 एवं 25-02 से आजमगढ़ से जीता। गोरखपुर ने 25-10 एवं 25-03 से चित्रकूट को शिकस्त दी। लखनऊ ने 25-07 एवं 25-11 से अयोध्या को पराजित किया। मुरादाबाद ने 25-20 एवं 25-16 से आगरा को परास्त किया।

19 14

कानपुर ने 26-24 एवं 25-15 से सहारनपुर से और प्रयागराज ने 25-04 एवं 25-04 से आजमगढ़ से मैच जीता। अयोध्या ने 25-08 एवं 25-09 से सहारनपुर तथा प्रयागराज ने 25-06 एवं 25-04 से चित्रकूट को मात दी। इन मैचों के निर्णायकों में राजकुमार यादव, धनन्जय राय, रमेश चौहान, इरफान मलिक, अंशु रानी, रफीक अहमद, रिषभ सक्सेना एवं तनुदबास आदि शामिल रहे। इस अवसर पर जिला वालीबॉल संघ के सचिव बीपी चमोला भी उपस्थित रहे।

7 विकेट से आजमगढ़ और 9 विकेट से आगरा ने जीता मैच

एसडी सदर इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को पांच दिवसीय माध्यमिक प्रदेशीय स्तर के अंडर-14 एवं 19 के बालक बालिका वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि मेरठ-सहारनपुर के शिक्षा एमएलसी रहे। प्रथम मैच के दौरान बालिका वर्ग से आजमगढ़ व बालक वर्ग से सहारनपुर व चित्रकुट की टीम को वॉकओवर मिला। वहीं, आगरा और अलीगढ़ की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी टीम को मात देते हुए जीत दर्ज की। प्रदेश स्तर पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नांमेट का प्रारंभिक मैच बालिका वर्ग में एसडी इंटर कालेज सदर के मैदान पर आजमगढ़ व स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुुर के बीच खेला जाना था।

जिसमें गोरखपुर की नहीं पहुंच सकी। इसके चलते आजमगढ़ की टीम को वॉकओवर मिला। वहीं, बालिका वर्ग में दूसरा मैच आगरा व प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें आगरा की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम प्रयागराज को 9 विकेट से हराकर अपनी जीत दर्ज की है। इसके अलावा फैजाम इंटर कालेज के मैदान पर बालक वर्ग के बीच खेला गया। जहां बस्ती की टीम मैदान पर नहीं पहुंच सकी।

जिसमे कारण सहारनपुर के टीम को वॉकओवर मिल गया और झांसी व चित्रकुट के बीच खेले जाने वाले मैच में चित्रकुट की टीम नहीं पहुंचने पर झांसी की टीम को वॉकओवर किया गया। एनएएस कालेज के मैदान पर बालक वर्ग में आजमगढ़ व कानुपर टीम के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ की टीम ने कानुपर की टीम को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img