Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

रैपिड स्टेशनों पर 10 मिनट फ्री पार्किंग

  • पिक और ड्रॉप करने वालों को होगा फायदा
  • रैपिड स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा से यात्रियों को होगी आसानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली-मेरठ रैपिड कॉरिडोर के प्राथमिक खंड के सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाहनो की पार्किंग बनाई गई हैं। ये पार्किंग स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार के पास बनाई गई हैं, ताकि यात्रियों को उनकी गाड़ी पार्क करने के लिए दूर ना जाना पड़े। इन स्टेशनो की पार्किंग में पर्याप्त संख्या में वाहन खड़े हो सकेंगे।

17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड में कुल पांच स्टेशन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं। इस खंड को यात्रियों के लिए ट्रेन आॅपरेशन आरंभ करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ट्रेन आॅपरेशन शुरू होने के साथ ही वाहनों की पार्किंग भी सक्रिय हो जाएंगी। इन पार्किंग में साइकिल, मोटर साइकिल-स्कूटर और चौपहिया (कार-एसयूवी) वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था होगी।

21 14

इसके मद्देनजर पार्किंग शुल्क भी अलग-अलग श्रेणी में निर्धारित किया गया है। एनसीआरटीसी की पार्किंग की खास बात ये होगी की इन स्टेशनों पर पिक एंड ड्रॉप के लिए आने वाले वाहनों के लिए शुरुआती 10 मिनट तक की पार्किंग नि:शुल्क रहेगी और अगर इससे ज्यादा देर तक वाहन खड़ा किया जाता है तो पार्किंग शुल्क देना होगा। गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के सामने ही एक बड़ी पार्किंग बनाई गई है।

गुलधर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्रवेश निकास द्वार बनाए गए हैं और इन दोनों प्रवेश-निकास द्वारों के बाहर वाहन पार्किंग बनाई हैं। वहीं, दुहाई स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार प्रवेश-निकास द्वार बनाए गए हैं और चारों प्रवेश द्वार पर एक-एक पार्किंग बनाई गई है। एनसीआरटीसी की पार्किंग का मैनेजमेंट आॅपरेशन और मैंटेनेंस संभालने वाले कंपनी डीबी आरआरटीएस इंडिया द्वारा किया जाएगा।

निर्धारित पार्किंग शुल्क के अनुसार साइकिल से लेकर दो पहिया और चौपाइयां वाहन शुरू के 10 मिनट तक निशुल्क पार्क की जा सकते हैं। इसके बाद शुरू के छह घंटों के लिए साइकिल के लिए 5 टूव्हीलर के लिए 10 और चौपाइयां वाहनों के लिए 25 रुपए शुल्क वसूला जाएगा।

6 से 12 घंटे यदि कोई वाहन पार्क होगा तो उसके लिए साइकिल के लिए पांच, टू व्हीलर के लिए 25 और चौपाइयां वाहनों के लिए 50 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। नाइट पार्किंग के शुल्क अलग से निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए साइकिल के लिए 20, टू व्हीलर के लिए 60 और चौपाइयां वाहनों के लिए 200 रुपये प्रति वाहन वसूले जाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img