Wednesday, August 26, 2026
- Advertisement -

UP News: सपा का महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ में सालाना मिलेंगे 40 हजार

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना है।

योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से आगे विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की संभावना है। डिंपल यादव ने कहा कि योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

महिलाओं से बंदिशें तोड़कर आगे बढ़ने की अपील

डिंपल यादव ने महिलाओं से समाज की तय सीमाओं और बंदिशों से आगे बढ़कर अपने लिए रास्ते बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल समाज द्वारा निर्धारित दायरों में सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी क्षमता और अधिकारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ को महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अखिलेश बोले- आधी आबादी की तरक्की के बिना विकास अधूरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश और समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब महिलाओं को समान अवसर और अधिकार मिलें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं में रहा है।

अखिलेश यादव ने योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे और भविष्य में इस राशि को बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इसे आधी आबादी को पूरी आजादी और सम्मान दिलाने की दिशा में पार्टी का संकल्प बताया।

इंटर पास बेटियों को लैपटॉप देने का भी वादा

अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार के कार्यकाल में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटियों को भी लैपटॉप देने की योजना बनाई जाएगी।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और महिलाओं में असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

भाजपा पर अखिलेश यादव का निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके लिए नारी सशक्तीकरण केवल राजनीतिक नारे तक सीमित है। उन्होंने आगामी चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने और महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय और असुरक्षा की स्थिति गंभीर है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार के समय शुरू की गई 102 एम्बुलेंस सेवा का भी उल्लेख किया और मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम करेगी और आधी आबादी को पूरी आजादी दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी की बेटियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Baghpat News: अखिलेश के लगाये विवादित होर्डिंग, सपा का फूटा गुस्सा

जनवाणी संवाददाता | बागपत: बागपत में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव...

कृति सेनन के एड पर सियासी घमासान, राहुल गांधी और कंगना आमने-सामने

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Kriti Sanon: कृति सेनन के विज्ञापन पर मचा बवाल, ज्वैलरी ब्रांड ने सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here