जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: धामपुर-नगीना मार्ग स्थित 100 बेड अस्पताल के आवास में सोमवार सुबह ईएमओ डॉ. नवनीत कुमार यादव (55) का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे और खून निकल रहा था।
अस्पताल के डॉ. अमित कुमार की सूचना पर पुलिस को अवगत कराया गया। आशंका है कि रात में फिसलकर गिरने से उन्हें चोट लगी होगी। डॉ. नवनीत वर्ष 2023 से अस्पताल में तैनात थे और मूल रूप से बागपत के निवासी थे। उनके दोनों बेटे दिल्ली में रहते हैं।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी |

