Monday, October 12, 2026
- Advertisement -

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं और भारी बारिश का रेड अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि अगले कुछ घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी 11 जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। विभाग के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश की बहुत अधिक संभावना है। इन इलाकों में हवा की गति लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही बिजली कड़कने और 15 मिलीमीटर प्रति घंटा से अधिक की भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक और सोनीपत में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ तूफान, बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। बारिश की तीव्रता 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और संभल में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें। सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखें और बाढ़ या जलभराव की आशंका वाले इलाकों से बचें।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी ले लें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गले में खराश और सर्दी-खांसी से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से मिल सकती है राहत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: हाईवे निर्माण से बंद हुई गांव की जल निकासी, मकानों पर खतरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री राज्य राजमार्ग-57 पर मिट्टी डालने...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here