Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक की 43वीं वार्षिक सामान्य निकाय की हुई बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बिना सहकारिता के किसानों का उत्थान नहीं किया जा सकता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रदेश की जनता के लिए ईमानदारी के साथ कार्य करें। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में आयोजित उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक की 43वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में कही। कार्यक्रम का शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री तथा सहकारिता मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक की स्मारिका का विमोचन भी किया गया तथा बैंक के नये लोगों एवं टैगलाइन का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं ईमानदारी से कार्य करने का नतीजा है कि घाटे में चल रही बैंको को लाभ की स्थिति में लाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि एक समय एलडीबी की स्थिति डूबते हुए जहाज जैसी थी, लेकिन जब से सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने विभाग की कमान संभाली है, तब से इसका कायाकल्प होना शुरु हो गया है। आज उप्र कोआपरेटिव बैंक तथा उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रगति पथ पर अग्रसर है।

83 5

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बैंक में 96 प्रतिशत एनपीए हो वह बैंक आज लाभ की स्थिति में है, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को और मेहनत व लगन से कार्य करने लिए प्रेरित किया तथा कहा कि ऋण वसूली में तेजी लाएं, जिससे बैंक की स्थिति में और सुधार आयेगा। उप मुख्य मंत्री ने 43वीं सामान्य निकाय की बैठक की सुव्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि बैंक द्वारा लगभग 14 लाख कृषक परिवारों को लघु सिंचाई, डेयरी, कृषि यंत्रीकरण एवं अकृषि क्षेत्र की योजनाओं में ऋण वितरण कर लाभान्वित किया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कमजोर, पीडित एवं महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए ऋण वितरण का कार्य किया जा रहा है। बैंक आगे चलकर कृषक सदस्यों को 100 करोड़ से अधिक लाभ में रहने की उम्मीद की गयी तथा बैंक की प्रगति के लिए सहकारिता मंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img